Most Runs in ODI Series: न्यूजीलैंड में खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में एक भी बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। रोहित-विराट जैसे बड़े नाम पूरी सीरीज में संघर्ष करते नजर आए तो ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल, जिनसे अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद थी, उन्होंने भी निराश किया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में इंडियन बैटर ने कितने रन बनाए हैं।

रोहित-विराट फ्लॉप

विराट कोहली इस सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कोहली ने 4 पारियों में 21.50 की मामूली औसत और 124.63 के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा 4 इनिंग्स में केवल 30 रन ही बना सके थे।

इस सीरीज में रोहित दो मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए थे और यह प्रदर्शन उनके आगे के चयन में रोड़ा बन सकता है। इसके अलावा कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। वह भी 4 पारियों में सिर्फ 67 रन ही बना सके, जिसमें उनको बेस्ट स्कोर 30 रन था।

अक्षर-ईशान ने किया प्रभावित

ईशान किशन को शुरुआती तीन वनडे मैचों में मौका नहीं मिला था, लेकिन आखिरी दो मैचों में उन्होंने 36.50 की औसत से 73 रन बनाए। इस दौरान ईशान का बेस्ट स्कोर 46 रन रहा, जो आखिरी वनडे मैच में आया था। इसके अलावा अक्षर पटेल ने खेली 4 पारियों में 74 रन बनाए।

जिस पिच पर भारत के सीनियर बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहीं पर अक्षर पटेल और ईशान ने बैट से टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया। दरअसल, शीर्ष और मध्यक्रम के फ्लॉप होने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी पारियां खेलीं।

शुभमन-गायकवाड़ ने भी किया निराश

भारतीय टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल शुरुआती तीन वनडे मैचों के बाद स्क्वाड से रिलीज हो गए थे। हालांकि, पहले तीन ओडीआई की दो पारियों में उन्होंने 18.50 की मामूली औसत से सिर्फ 37 रन बनाए थे।

वहीं, ऋतुराज गायकवाड़, जिसके पास खुद को साबित करने का शानदार मौका था, वह भी इस मौके को भूना नहीं सके। उन्होंने 2 मैच में केवल 23 रन बनाए। इस प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता को बढ़ा दिया है, क्योंकि इस पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के बैट से रन नहीं निकले हैं।

ये भी पढ़ें- ‘सीताराम-सीताराम…’ आर्यवीर ने पापा सहवाग से की दिल की बात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो