Aaryavir Sehwag: भारतीय टीम पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया अंडर-19 टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने वीडियो कॉल पर अपने बेटे आर्यवीर सहवाग के साथ बात की, जो पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ फाइनल जीतने वाली यंग टीम इंडिया के अहम सदस्य हैं।

वीरू ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दिल छू लेने वाली क्लिप को शेयर किया। शनिवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने एक विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच के बाद आर्यवीर ने अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात की।

सीताराम-सीताराम जाप कर रहा था मैं- आर्यवीर

पिता वीरेंद्र सहवाग से बात करते आर्यवीर सहवाग ने आखिरी ओवर के दौरान हुई घबराहट के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैच के दौरान आखिरी एक घंटे वह सिर्फ ‘सीताराम-सीताराम’ का जाप कर रहे थे।

साथ ही आर्यवीर ने पिता को यह भी कहा कि जब उनको चोट लगी थी तो पाकिस्तानी सपोर्टर भी सहवाग-सहवाग के नारे लगा रहे थे, और वह मेरी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि, सहवाग पाकिस्तान में अपने कारनामों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने मुल्तान में भारत का पहला टेस्ट ट्रिपल टन मारा था।

मैं बहुत नर्वस था- सहवाग

भारत पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था,

"पापा, मैं बहुत नर्वस था। बस सीता राम, सीता राम का जाप कर रहा था! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने से लेकर उन रोमांचक आखिरी पलों को याद करने तक, बेटा आर्यवीर के साथ एक बहुत ही खास बातचीत। कुछ पल अवॉर्ड, रन और ट्रॉफी से भी बड़े होते हैं। ये ऐसी यादें हैं जो एक पिता हमेशा संजोकर रखेगा। आप हमेशा अपने पैर जमीन पर मजबूती से रखें और अपनी मेहनत और टैलेंट से आसमान को छुएं। श्री सीताराम।" 

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Virrender Sehwag (@virendersehwag)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे आर्यवीर

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 फाइनल में आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली थी। आर्यवीर की इस पारी में 9 शानदार चौके शामिल थे। वहीं, इस पूरी प्रतियोगिता में आर्यवीर सहवाग ने खूब रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।

इस टूर्नामेंट में सहवाग ने खेली 5 पारियों में 90.25 की औसत और 95.50 के स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक 361 रन बनाए थे। इसमें सहवाग का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 160 रन था, जो संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ आया था।

ये भी पढ़ें- ’इंडियन क्रिकेट के लिए…’ पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, खिलाड़ियों को कुछ यूं दी शुभकामनाएं