नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके मोती नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपड़े के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती का शव दुकान के चेंजिंग रूम में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या का मामला सामने आया है।

हत्या का मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस घटना मेंं मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है। वह पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी और मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 5/8 ब्लॉक में वस्त्र महल नाम के कपड़ों के शोरूम में काम करती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम शबनम अपनी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान एक युवक शोरूम पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शबनम को जानता था। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके संबंधों में तनाव चल रहा था।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा मामला

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन, शुरुआती जांच में युवती की मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। इस घटना के संदर्भ में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ दुकान से जुड़ी परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, युवती की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

चेंजिंग रूम में युवती के शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए

दुकान के चेंजिंग रूम में युवती का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई एवं उसकी मौत के पीछे क्या वजह रही और  इस घटना के समय दुकान में क्या हुआ था। हालांकि, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।