मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार और सुप्रिया सुले, अमित शाह से जुड़ी NCP के साथ नहीं जाएंगे। राउत के इस बयान से महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के बीच राजनीतिक दूरी और गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाएं फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

असली NCP वही है जिसे शरद पवार लीड कर रहे हैं: संजय राउत 

शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने दावा करते हुए कहा है कि "असली NCP" वही है जिसे शरद पवार लीड कर रहे हैं। राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि, दो NCP के बीच मर्जर का खेल खेला जा रहा है। असल में, असली NCP सिर्फ एक है, जिसे शरद पवार लीड कर रहे हैं। दूसरा गुट अमित शाह की पार्टी का है। राउत ने कहा कि NCP (SP) चीफ शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले अजित पवार के गुट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि, शरद पवार और सुप्रिया सुले अमित शाह की NCP के साथ नहीं जाएंगे। 

हमारी पार्टी में किसी भी लेवल पर मर्जर को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही

इस संदर्भ में संजय राउत ने कहा कि, दो अलग-अलग गुट हैं। एक गुट सत्ता में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा है और दूसरा गुट सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रहा है। दोनों गुटों के नेताओं के बीच मीटिंग की खबरों को खारिज करते हुए राउत ने कहा, "कल कोई मीटिंग नहीं हुई। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी नहीं मिले। जबकि ये सभी लोग पार्लियामेंट्री वर्किंग कमेटी की मीटिंग में मौजूद हैं।ल उन्होंने कहा कि शरद पवार की लीडरशिप वाली NCP (SCP) के साथ किसी भी मर्जर पर विचार नहीं कर रही है। हमारी पार्टी में किसी भी लेवल पर मर्जर को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है।