साल 2027 के आगाज को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार कार बाजार में भी नए साल के शुरूआती दिनों में रौनक दिखने वाली है। भारतीय कार बाजार में कई विदेशी कंपनियां अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। तो कुछ भारतीय कंपनिया अपनी गाड़ियों को नए लुक में पेश कर विदेशी कारों को टक्कर देने वाली है। देश में सबसे ज्यादा पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक Tata Nexon बड़ा बदलाव करने की तैयारी है।
SUV Tata Nexon अब नए अवतार में आएगी
साल 2027 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स की लोकप्रिय SUV Tata Nexon अब नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसकी अगली जनरेशन पर काम कर रही है, जिसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नई Nexon की तस्वीरें सामने आई हैं।
जिनसे इसके डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलावों के संकेत मिले हैं। नई Tata Nexon को पहले से ज्यादा आकर्षक लुक, आधुनिक केबिन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मॉडल का आंतरिक कोडनेम 'Garud' बताया जा रहा है।
नए डिजाइन में दिखेगा SUV का दमदार अंदाज
2027 Tata Nexon के टेस्ट मॉडल की तस्वीरों में इसका डिजाइन पहले से ज्यादा बॉक्सी और मस्कुलर नजर आ रहा है। इसके फ्रंट प्रोफाइल को ऊंचा और रूफलाइन को अपेक्षाकृत सपाट बनाया जा सकता है। इसके अलावा नई ग्रिल, अपडेटेड LED लाइटिंग, नए अलॉय व्हील और बदले हुए रियर बंपर जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि टेस्टिंग मॉडल पर भारी कवर होने के कारण फाइनल डिजाइन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
केबिन में मिल सकती हैं बड़ी स्क्रीन
नई Nexon के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। सामने आई स्पाई तस्वीरों में डैशबोर्ड पर दो अलग-अलग फ्री-स्टैंडिंग डिस्प्ले दिखाई दिए हैं।
संभावित फीचर्स होने की आशंका
बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
पैनोरमिक सनरूफ
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
एयर प्यूरीफायर और इन-बिल्ट डैशकैम
इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और अपडेटेड ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। ये संभावित फीचर्स हैं, कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी Tata Nexon
नई जनरेशन Nexon में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में हो सकता है। मौजूदा मॉडल के X1 प्लेटफॉर्म की जगह नया ATLAS मॉड्यूलर आर्किटेक्चर मिलने की रिपोर्ट है। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस में भी बदलाव?
नई Tata Nexon में मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जारी रहने की संभावना है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। CNG वेरिएंट भी आने की उम्मीद है। वहीं डीजल मॉडल में नए Kryojet इंजन का विकल्प मिलने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि इंजन और गियरबॉक्स से जुड़ी अंतिम जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?
नई जनरेशन Tata Nexon साल 2027 में भारतीय कार बाजार में धूम मचाने को बेताब है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले अधिक होने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च की सटीक तारीख और नई SUV की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
नई Nexon का मुकाबला Hyundai Venue, Maruti Brezza, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs से होगा। अब देखना होगा कि Tata Motors अपनी इस लोकप्रिय SUV को किन नए फीचर्स और बदलावों के साथ बाजार में पेश करती है।
यह भी पढ़ें: भारतीय कार बाजार होगा गुलजार! साल 2027 में होगी इलेक्ट्रिक SUV की धांसू एंट्री