हैदराबाद: तेलंगाना में गिग वर्कर्स के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने नई पहल की है। लोकसभा में प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 14 नवंबर को हैदराबाद में तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम की शुरुआत के दौरान कहा कि अब गिग वर्कर्स को अपने काम और कमाई से जुड़ा डेटा देखने का अधिकार मिलेगा।

गिग वर्कर्स को अपने काम का पूरा डेटा उपलब्ध होगा: राहुल गांधी

इस संदर्भ में राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी डेटा का युग है। गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप और उबर जैसी कंपनियां डेटा के आधार पर काम करती हैं, लेकिन अब तक भारत में गिग वर्कर्स को अपने काम का पूरा डेटा उपलब्ध नहीं होता था। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत डिलीवरी कर्मचारियों एवं ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े लोगों को अपने मोबाइल फोन पर यह जानकारी मिल सकेगी कि उन्होंने कितना काम किया, कितनी राइड पूरी की और उसके बदले उन्हें कितने पैसे मिले। 

21वीं सदी डेटा का युग है और देश भर में डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं

राहुल गांधी ने इसे अपने डेटा पर खुद का अधिकार बताते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कर्मचारियों को उनके काम और भुगतान की पूरी जानकारी मिले। राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी डेटा पर आधारित है। देश भर में डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं और गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप एवं उबर जैसी कंपनियां अपने काम के लिए डेटा पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा  कि, 21वीं सदी डेटा की सदी है। देश भर में डेटा पर चर्चा हो रही है और डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं।