Scout OP Feelings For Love Gill: बिग बॉस 20 में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कभी दोस्ती देखने को मिलती है, तो कभी छोटी-छोटी बातों पर विवाद शुरू हो जाता है। इस बीच स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती भी सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की नजदीकियों को लेकर अब कनिका मान ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने घर में नई चर्चा छेड़ दी है।
कनिका मान ने स्काउट की फीलिंग्स पर उठाए सवाल
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में कनिका मान गार्डन एरिया में लव गिल से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह स्काउट ओपी और लव की दोस्ती पर सवाल उठाती हैं। कनिका का कहना है कि दोनों का रिश्ता भाई-बहन जैसा बिल्कुल नहीं लगता। उन्हें महसूस होता है कि स्काउट के मन में लव के लिए दोस्ती से बढ़कर कुछ है।
कनिका लव को बताती हैं कि जब वह स्काउट के आसपास नहीं होतीं या किसी दूसरे कंटेस्टेंट के साथ समय बिताती हैं, तो स्काउट को यह बात पसंद नहीं आती। उनके मुताबिक, स्काउट के चेहरे पर उनकी नाराजगी साफ नजर आती है। कनिका कहती हैं कि उन्हें लगता है स्काउट लव को पसंद करते हैं।
लव ने स्काउट से सीधे पूछा सवाल
कनिका की बातें सुनने के बाद लव गिल भी इस मामले को स्पष्ट करने का फैसला करती हैं। वह स्काउट ओपी को बुलाकर सीधे पूछती हैं कि क्या उनके मन में उनके लिए कोई खास फीलिंग्स हैं। लव उन्हें बताती हैं कि कनिका को ऐसा लगता है कि वह उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि, स्काउट इस बात से साफ इनकार कर देते हैं। वह कहते हैं कि उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। दूसरी तरफ, कनिका अपनी बात पर कायम रहती हैं और स्काउट के व्यवहार को अपनी बात का आधार बताती हैं।
बहस के बाद स्काउट ने मुंडवाया सिर
इस बीच शो के एक अन्य प्रोमो में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच बहस देखने को मिली। बहस के बाद स्काउट अपना सिर मुंडवाते नजर आए। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोते भी दिखाई दिए। उनके इस कदम ने दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss में Scout की हालत देख मां हुई भावुक, सलमान खान के कमेंट पर कही बड़ी बात!