Who is Mohit Ulva: ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में इंडिया अंडर-19 ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आखिरी गेंद हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इस मैच में भारत को 1 विकेट की रोमांचक जीत मिली, और इसके हीरो नंबर 10 के बल्लेबाज मोहित उल्वा रहे, जिन्होंने 26 गेंदों पर 188.46 के तूफानी स्ट्राइक रेट से नॉटआउट 49 रन बनाए और पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन निकाली।
उनकी इस पारी ने फाइनल का रुख बदल दिया, क्योंकि एक समय पाकिस्तान अच्छी स्थिति में था, लेकिन भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने उनकी जीत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।
रवींद्र जडेजा से है खास रिश्ता
पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ सिर्फ 26 बॉल में 49 रन की शानदार पारी खेलने के बाद मोहित उल्वा स्टार बन गए हैं, और बहुत फैंस यह जानने को बेताब है कि आखिर यह हैं कौन। आपको बता दें कि, मोहित उल्वा का जन्म 30 नवंबर, 2007 को गुजरात के सुरेन्द्रनगर में हुआ था।
A performance we will remember for a very long time 🔥 Mohit Ulva is the Player of the Match for his 𝙘𝙡𝙪𝙩𝙘𝙝 𝙠𝙣𝙤𝙘𝙠 of 4️⃣9️⃣*(26) 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna #MensU19AsiaCup https://t.co/SgSuiVSCZz
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
वह सौराष्ट्र के 18 साल के दाएं हाथ के मीडियम पेसर और दाएं हाथ के बैट्समैन हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के एज-ग्रुप सिस्टम से आगे बढ़ने से पहले अपने गांव में टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलकर अपनी क्रिकेट यात्रा शुरू की। उन्होंने जामनगर में क्रिकेट बंगलो एकेडमी में महेंद्रसिंह चौहान से ट्रेनिंग ली। चौहान को उनके शुरुआती क्रिकेट के दिनों में रवींद्र जडेजा को कोचिंग देने के लिए जाना जाता है।
बैटिंग से पलटी बाजी
मोहित उल्वा को इस मैच से पहले उनकी गेंदबाजी के लिए जाना जाता था, लेकिन बड़े मैच में बड़ी टीम के खिलाफ तूफानी बैटिंग करके उन्होंने बता दिया कि वह एक शानदार बल्लेबाज भी हैं।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆 An absolutely incredible run chase in the Final gives India U19 the #MensU19AsiaCup 2026 title 🇮🇳 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna https://t.co/BYh3iNO18o
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
इस मैच में मोहित नंबर 10 पर बैटिंग के लिए आए थे। जब वह क्रीज पर आए तो फैंस को भारत की हार तय लग रही थी, लेकिन मोहित ने पहले मनाल चौहान के साथ 9वें विकेट के लिए 35 बॉल में 57 रन की अहम साझेदारी की।
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌 The celebrations begin after a victory for the ages 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna #MensU19AsiaCup https://t.co/jjCB1u8pKQ
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
इसमें मोहित ने 18 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। मनाल के आउट होने के बाद मोहित ने आखिरी विकेट के लिए चिगुरुपति वेंकट के साथ 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन की साझेदारी की, और इसमें मोहित का 8 गेंदों पर 18 रन का अहम योगदान रहा।
ये भी पढ़ें- ओमान में इंडिया U-19 ने की दिवाली की आतिशबाजी, पाकिस्तान U-19 को थमाई 1 विकेट की रोमांचक हार, बना एशिया का चैंपियन