US-Iran War: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसके एयरोस्पेस फोर्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हेंगाम द्वीप के दक्षिण-पूर्व में, एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को ईरानी हवाई क्षेत्र से दूर जाने के लिए मजबूर करने के लिए चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) द्वारा जारी एक बयान में, IRGC एयरोस्पेस फोर्स के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमान उस समय ईरानी हवाई क्षेत्र के करीब आ गया था, जब वह जलमार्ग में "नियम तोड़ने वाले जहाजों को एस्कॉर्ट कर रहा था और उन्हें हवाई सुरक्षा (एयर कवर) दे रहा था।" इस खबर के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई कि क्या अमेरिका ईरान पर बड़ी कार्रवाई करने वाला है?

ईरान के हवाई क्षेत्र में घुसा F-16 फाइटर जेट

IRGC के अनुसार, विमान का सामना "IRGC एयरोस्पेस फोर्स की नई और उन्नत वायु रक्षा प्रणाली" से हुई चेतावनी वाली गोलीबारी से हुआ, जिसके कारण पायलट को अपना रास्ता बदलने और उस इलाके से पीछे हटने से पहले एक "तेज़ पैंतरेबाज़ी" (severe manoeuvre) करनी पड़ी।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी समुद्री यातायात नियमों को दरकिनार करने की कोशिशों के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए, IRGC ने कहा कि ऐसी हरकतें जारी रखना अस्वीकार्य है और "इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों और उनका समर्थन करने वाले सैन्य बलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।"

IRIB की रिपोर्ट के अनुसार, इस बयान में अमेरिकी सैन्य कमांडरों को इस रणनीतिक जलमार्ग के पास बार-बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े - 84 बेटियां लापता, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों से Pakistan में मचा हड़कंप!

Donald Trump की ईरान को खुली धमकी

ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने मार-ए-लागो आवास से सेना के जवानों को थैंक्सगिविंग के मौके पर फोन करते हुए ये बातें कहीं। इस दौरान उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी मौजूद थीं। 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में शामिल सेना की एक यूनिट को पहली कॉल करते हुए ट्रम्प ने कहा, "हम जीत के बहुत करीब हैं। यह जीत वैसे ही मिलेगी, जैसा मैं चाहूंगा।"

उन्होंने कहा, "हम उन्हें समझौता करने और कई जानें बचाने का पूरा मौका दे रहे हैं। लेकिन मुझे पक्का नहीं पता कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे या नहीं।"

ट्रम्प ने इस बात को भी दोहराया कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे, और इसे सैनिकों के मिशन का मुख्य लक्ष्य बताया। बाद में, सऊदी अरब में तैनात और F-16 लड़ाकू विमान उड़ाने वाले वायु सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल से बात करते हुए, ट्रम्प ने पूछा कि क्या उनका सामना किसी "काफी कमजोर दुश्मन" से हो रहा है।

 यह भी पढ़े - Pakistan: शहबाज शरीफ सरकार पर मंडराया बड़ा संकट! पीटीआई के बाद अब इस पार्टी ने मचाया भयंकर तांडव