Pakistan: पड़ोसी मुल्क में लगातार गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो रहे है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। शहबाज सरकार चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही है। अर्थव्यवस्था से लेकर भुखमरी और कंगाली के बाद अब कई पार्टियों ने मुल्ला मुनीर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने भी शहबाज शरीफ सरकार और पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि सरकार की तरफ से कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थी। इस हरकत के बाद अब मौलाना ने पूरे देश में हड़ताल और सड़क जाम करने का आह्वान किया है।
Pakistan सरकार पर मंडराया बड़ा संकट!
बता दें कि पीटीआई के बाद अब जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल ने भी शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
पाकिस्तान सरकार चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा देश को कई प्रांतों में बांटने की भी खबरें सामने आ रही है। जिसने सियासी घमासान और तेज कर दिया है। बिलावल भुट्टो ने तो कराची की सड़कों पर खून बहाने तक की धमकी दे दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है।
भुखमरी की कगार पर पहुंची आवाम
Pakistan में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। खाने-पीने के दाम आसमान छू चुके है। बड़ो के साथ-साथ बच्चे भी एक रोटी के लिए तरस रहे है। इसके अलावा एलपीजी तो 700 पाकिस्तानी रूपये पहुंच चुकी है। एक सिलेंडर की कीमत 7से 10 हजार में मिल रहा है।
लोग लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल कर रहे है। आवाम पर बर्बरता की जा रही है। जुल्म किया जा रहा है। कुल मिलाकर माने तो पाकिस्तान में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। भारत लगातार भी इसपर नजर बनाकर रख रहा है। जिसने नए तरह की चर्चा को जन्म दे दिया है।
यह भी पढ़े - Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती विद्रोहियों के हमले से दहला सऊदी, मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ तांडव