उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी नोएडा एक राजनीतिक अंधविश्वास की वजह से चर्चा में रहता था। लेकिन वक्त के साथ विकास ने उस सोच को पीछे छोड़ दिया। आज इसी बदलती तस्वीर के केंद्र में है जेवर विधानसभा। जहां गांवों की पहचान के साथ एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश और वैश्विक कनेक्टिविटी की संभावनाएं भी जुड़ गई हैं। गौतम बुद्ध नगर जिले की यह विधानसभा अब सिर्फ ग्रामीण राजनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास के नए नक्शे पर भी अपनी जगह बना रही है। लेकिन इस बदलाव के बीच यहां की सियासत का मिजाज क्या है, पहले समझते हैं चुनावी तस्वीर...

जेवर विधानसभा... बदलती राजनीति, बदलता परिदृश्य

जेवर की राजनीति में पिछले चार विधानसभा चुनावों का सफर दिलचस्प रहा है। कभी बहुजन समाज पार्टी ने यहां जीत दर्ज की, तो बाद के चुनावों में बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत की हैं। वही 2017 से लगातार दो चुनाव जीतकर धीरेंद्र सिंह ने इस सीट पर बीजेपी का आधार मजबूत किया है। अब सवाल यह है कि विकास की बड़ी परियोजनाओं के बीच ग्रामीण मतदाताओं की उम्मीदें और स्थानीय मुद्दे किस तरह चुनावी फैसले को प्रभावित करेंगे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में आगरा दक्षिण में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी

जेवर विधानसभा में 2007 का चुनाव परिसीमन से पहले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर हुआ था। तब बीएसपी के होराम सिंह ने कांग्रेस के बंसी सिंह को 5,634 वोटों से हराया। 2008 के परिसीमन के बाद जेवर सामान्य सीट बनी। साल 2012 में बीएसपी के वेदराम भाटी ने कांग्रेस के धीरेंद्र सिंह को 9,500 वोटों से शिकस्त दी। 2017 में बीजेपी के धीरेंद्र सिंह ने बीएसपी के वेदराम भाटी को 22,173 वोटों से हराया। 2022 में धीरेंद्र सिंह ने आरएलडी के अवतार सिंह भड़ाना को 56,315 वोटों से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। 2022 में बीजेपी को 1,17,205 और आरएलडी को 60,890 वोट मिले। सामाजिक समीकरणों में गुर्जर, मुस्लिम और दलित मतदाताओं की अहम भूमिका मानी जाती है। इनके अलावा ठाकुर और ब्राह्मण मतदाता भी चुनावी गणित को प्रभावित करते हैं। स्थानीय मुद्दों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भूमि अधिग्रहण, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

जेवर का चुनावी इतिहास, सामाजिक समीकरण और स्थानीय मुद्दे

वर्ष 2007 का चुनावी परिणाम

विजेता- होराम सिंह (बीएसपी)
पराजित- बंसी सिंह (कांग्रेस)
जीत का अंतर- 5,634 वोट

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में आगरा उत्तर में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी

वर्ष 2012 का चुनावी परिणाम

विजेता- वेदराम भाटी (बीएसपी)
पराजित- धीरेंद्र सिंह (कांग्रेस)
जीत का अंतर- 9,500 वोट

वर्ष 2017 का चुनावी परिणाम

विजेता- धीरेंद्र सिंह (बीजेपी)
पराजित- वेदराम भाटी (बीएसपी)
जीत का अंतर- 22,173 वोट

वर्ष 2022 का चुनावी परिणाम

विजेता- धीरेंद्र सिंह (बीजेपी)
पराजित- अवतार सिंह भड़ाना (आरएलडी)
जीत का अंतर- 56,315 वोट

जेवर के सामाजिक समीकरण

गुर्जर मतदाता प्रभावशाली
मुस्लिम मतदाताओं की अहम भूमिका
दलित मतदाता महत्वपूर्ण
ठाकुर और ब्राह्मण मतदाताओं का प्रभाव

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर किसका होगा कब्जा? क्या 2027 में आगरा ग्रामीण में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी

जेवर के स्थानीय मुद्दे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
भूमि अधिग्रहण और विस्थापितों का पुनर्वास
स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार
औद्योगिक निवेश और विकास
सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं
जल निकासी और ग्रामीण बुनियादी ढांचा

जेवर की राजनीति को समझने के लिए यहां हो रहे बदलाव को समझना जरूरी है। एक तरफ पुराने गांव और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतें हैं, तो दूसरी तरफ एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं से पैदा हो रही नई उम्मीदें। यही वजह है कि यहां विकास की चर्चा सिर्फ बड़ी परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका फायदा स्थानीय लोगों तक कितना पहुंचा, यह सवाल भी उतना ही अहम है।

विकास की उड़ान... उम्मीदों की जमीन

जेवर में एयरपोर्ट और औद्योगिक विकास को भविष्य की बड़ी संभावनाओं के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन किसी भी विकास परियोजना की असली सफलता तभी मानी जाती है, जब स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, प्रभावित परिवारों का पुनर्वास हो और गांवों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों। ऐसे में जमीन, मुआवजा और रोजगार जैसे सवाल आने वाले चुनाव में भी अहम माने जा सकते हैं।

जेवर की सियासत में एक तरफ लगातार दो चुनाव जीतने वाली बीजेपी की राजनीतिक ताकत है, तो दूसरी तरफ विकास परियोजनाओं से जुड़ी स्थानीय उम्मीदें और चुनौतियां। एयरपोर्ट की उड़ान के साथ क्या स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी पूरी होंगी, यही सवाल आने वाले चुनाव में अहम रहेगा। जेवर का अगला जनादेश इसी बदलते राजनीतिक और विकास के परिदृश्य के बीच तय होगा।

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में फतेहपुर सीकरी में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी