Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन शुरू हो चुका है। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। ताजा अपडेट के मुताबिक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल समेत एनडीआईए ब्लॉक के नेता इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। विपक्षी पार्टियों का दावा है कि इस महारैली में लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। 

महारैली के दौरान दिल्ली पुलिस ने दी अहम जानकारी

स्पेशल CP (कानून-व्यवस्था) देवेश श्रीवास्तव कहते हैं, "जैसा कि आप देख सकते हैं, हम कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल रहे हैं और सब कुछ शांतिपूर्ण है; लोग आ रहे हैं। हम आयोजकों के संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और रैली सभी जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ आगे बढ़े।"

महारैली के बीच दिल्ली पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

महारैली से पहले राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

रामलीला मैदान की तरफ जाते वक्त राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,  "हमने सबसे कहा था कि जब आप यहाँ मार्च और मेगा रैली के लिए आएं, तो कुछ खरीदारी करें। लेकिन, यहाँ कनॉट प्लेस आते समय हमें पता चला कि बीजेपी ने जबरदस्ती सारी दुकानें बंद करवा दी हैं।

इसलिए, आपको पता होना चाहिए कि व्यापारियों को नुकसान कौन पहुँचा रहा है और यह कैसे हो रहा है।"

ताजा अपडेट के मुताबिक रामलीला मैदान में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस रैली में अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले समेत विपक्ष नेता के कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे है।

गौरतलब है कि महागठबंधन की इस रैली ने कहीं ना कहीं बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर नजर आ रहे है।