टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग '10 सालों में BJP न महिला सुरक्षा दे पाई, न रोजगार', बिजनौर में बोले आकाश आनंद जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर 1600 किलो सड़ा हुआ मांस बरामद अयोध्या से आगरा जा रही ट्रैवलर बस ट्रक में घुसी, 2 की मौत, 12 घायल महाराष्ट्र: ठाणे में तीन गाड़ियों में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हरियाणा के कैथल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, 3 की मौत जालना हाईवे पर पुल से 20 फीट नीचे गिरी यात्री बस, एक की मौत महादेव ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी दिल्ली: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले में पुलिस ने दाखिल की 450 पन्नों की चार्जशीट यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्री थे सवार
खेल

"इंडिया उसके बिना नहीं जीत सकती....", 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए साउथ अफ्रीकी दिग्गज

हाल ही में पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स भारतीय स्टार रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए और उन्होंने हिटमैन के इम्पोर्टेंस के बारे में बात की।

"इंडिया उसके बिना नहीं जीत सकती....", 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए साउथ अफ्रीकी दिग्गज
Jonty Rhodes on Rohit Sharma

Jonty Rhodes on Rohit Sharma: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने जा रहा है। इस दौरान कुल 14 टीमें हमें एक्शन में नजर आने वाली हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा अभी रोहित शर्मा की चल रही है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि वो वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। लेकिन हाल ही में पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स उनके सपोर्ट में आए और उन्होंने हिटमैन के इम्पोर्टेंस के बारे में बात की।

रोहित शर्मा को मौका नहीं देना चाहते कोच और चयनकर्ता

दरअसल, रोहित शर्मा 39 साल के हो गए हैं और बढ़ती उम्र के कारण उनका लगातार खेल पाना मुश्किल होते जा रहा है। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड में मौका देने के सख्त खिलाफ हैं। इस वजह से वो उन्हें जानबूझकर संन्यास दिलवाना चाहते हैं। हालांकि हिटमैन चाह रहे हैं कि वो स्क्वाड का हिस्सा बनें और खिताब जीतें।

यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये 3 महारिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के हैं असली बॉस

रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए जोंटी रोड्स

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने हाल ही में JioStar से बात करते हुए कहा, "आपको यह याद रखना होगा कि वर्ल्ड कप का अनुभव भी एक ऐसी बात है, जिसे हम अक्सर ध्यान में नहीं रखते। हम खिलाड़ियों के टैलेंट, उनकी काबिलियत और उनके परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हैं।"

युवा खिलाड़ियों को लेकर रोड्स ने कहा, "हो सकता है कि उन्होंने शानदार पारियां खेली हों और उनका सीजन अच्छा रहा हो। लेकिन जब दबाव वाले पलों की बात आती है, तो वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा दबाव होता है। खिलाड़ी शारीरिक रूप से तो अपना ध्यान रख सकते हैं, लेकिन मानसिक मजबूती ऐसी चीज है, जिसे अक्सर खिलाड़ियों के चयन के समय ध्यान में नहीं रखा जाता।"

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "लेकिन एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर जिसने चार क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले हैं और दो बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया, मैं जानता हूँ कि यह कितना तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए, वर्ल्ड कप में टीम में रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी होना बहुत बड़ी बात है।"

कुछ ऐसे हैं हिटमैन के वर्ल्ड कप आंकड़े

हिटमैन रोहित शर्मा ने 50 वर्ल्ड कप के 28 मैचों की 28 पारियों में कुल 1575 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 140 रन है। उनके बल्ले से 60.57 के औसत और 105.49 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। हिटमैन ने 7 शतक व 6 अर्धशतक जड़ा है। वो वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। वहीं शतक के मामले में पहले स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का हुआ ऐलान, हिंदू खिलाड़ी बना कप्तान

Anil Kumar

अनिल कुमार इस समय TNP में बतौर स्पोर्ट्स राइटर काम कर रहे हैं। इससे पहले अनिल ने Timesbull में 3 महीने और Sportzwiki Hindi में करीब 2.6 साल काम किया है। अनिल का स्पोर्ट्स बीट पर अच्छा अनुभव है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो