IND vs New Zealand Highlights: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को डेकवर्थ-लुईस नियम के तहत चार से से धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बैटिंग करते हुए ब्लैककैप्स 41 ओवर में सिर्फ 134 रन पर ढेर हो गई।

इसके जवाब में भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे, लेकिन अचानक बारिश ने दस्तक दे दी और भारत डकवर्थ-लुईस-स्टर्न के अनुसार चार रन आगे था इसके चलते टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 4 रन की रोमांचक जीत मिली। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है।

 

IND vs New Zealand अपडेट

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को डेकवर्थ-लुईस नियम के तहत 4 रन की रोमांचक जीत दर्ज कर ली है। दरअसल, भारत जब 26 ओवर में 113 रन पर 7 विकेट हो गया था, उस समय तेज बारिश आ गई और इसके चलते खेल को रोकना पड़ा। लेकिन समय रहते बारिश न रुकने के कारण भारत को जीत मिली।

भारत को लगा 7वां झटका

भारतीय टीम को 135 रन का पीछा करते हुए 111 रन पर 7वां झटका लगा है। अंशुल कंबोज सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, केएल राहुल 25 के व्यक्तिगत स्कोर पर अभी भी क्रीज पर हैं।

भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

दूसरे वनडे मैच में 135 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम के 5 विकेट गिर चुके हैं, जबकि उनके सिर्फ 87 रन बने हैं। भारत को पांचवां झटका उप कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। उन्होंने 46 गेंदों पर शानदार 30 रन बनाए।

7 रन पर आउट हुए अक्षर पटेल

भारतीय टीम को 135 रन के टारगेट में 47 पर चौथा झटका लग चुका है। टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल 17 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। भारत रन चेज में मुश्किल स्थिति में लग रहा है।

रोहित 23 रन बनाकर आउट

अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 28 बॉल में 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 39 पर भारत को तीसरा बड़ा झटका लगा। उन्हें काइल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया।

विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट

135 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 17 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। पहले कप्तान शुभमन गिल शून्य पर आउट हुए तो चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली 7 बॉल में सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा और उप कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।

शुभमन गिल 0 पर आउट

135 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें जैकब डफी ने दूसरी स्लीप पर आउट किया।

134 पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 41 ओवर 134 रन पर समेट दिया है। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके तो डेरिल मिचेल ने कीवियों की ओर से सबसे ज्यादा 55 रन बनाए।

वहीं, मिचेल सेंटनर के बल्ले से 31 रन निकले। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ब्लैककैप्स को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। अब भारत को जीत के लिए 47 ओवर में 135 रन की दरकार होगी।

न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज आउट

न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में 132 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे। कीवियों को नौवां झटका गुरनूर बरार ने दिया। उन्होंने नाथन स्मिथ को 3 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया।

मुश्किल में कीवी बैटिंग

न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच में मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। टीम के 120 रन पर 7 विकेट गिर चुके हैं। टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर 38 बॉल में 31 रन बनाकर गुरनूर बरार का शिकार बनें।

डेरिल मिचेल ने ठोका पचासा

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। मुश्किल परिस्थितियों में आकर डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों पर 54 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं तो कप्तान मिचेल सेंटनर 30 बॉल में 24 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम का स्कोर 34 ओवर में 110/5 हो चुके हैं।

डेरिल-सेंटनर क्रीज पर मौजूद

29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन हो गया है। इस दौरान मिचेल 78 गेंदों पर 36 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर 23 बॉल में 17 रन बना चुके हैं।

न्यूजीलैंड के गिरे 5 विकेट

न्यूजीलैंड ने 53 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) को गुरनूर बरार ने अपना शिकार बनाया।

मिचेल-लैथम ने संभाला मोर्चा

डेरिल मिचेल और लैथम की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 25 रन की साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर की समाप्ति पर 48-3 रन है।

12 ओवर तक अपडेट

न्यूजीलैंड ने 12 ओवर तक 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम लैथम क्रीज पर हैं।

इंडिया प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

ये भी पढ़ें- शमी और अगरकर का था '36 का आंकड़ा!' 3 विवाद जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में मचाई थी हलचल