टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग '10 सालों में BJP न महिला सुरक्षा दे पाई, न रोजगार', बिजनौर में बोले आकाश आनंद जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर 1600 किलो सड़ा हुआ मांस बरामद अयोध्या से आगरा जा रही ट्रैवलर बस ट्रक में घुसी, 2 की मौत, 12 घायल महाराष्ट्र: ठाणे में तीन गाड़ियों में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हरियाणा के कैथल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, 3 की मौत जालना हाईवे पर पुल से 20 फीट नीचे गिरी यात्री बस, एक की मौत महादेव ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी दिल्ली: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले में पुलिस ने दाखिल की 450 पन्नों की चार्जशीट यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्री थे सवार
खेल

टीम इंडिया में मौका न मिलने पर भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार, भारत की जर्सी फिर से पहनने की जताई इच्छा

भुवनेश्वर कुमार को आखिरी बार भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से साल 2022 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। उसके बाद से ही वो प्लेइंग 11 तो दूर स्क्वाड का भी हिस्सा नहीं बनें हैं।

टीम इंडिया में मौका न मिलने पर भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार, भारत की जर्सी फिर से पहनने की जताई इच्छा
Bhuvneshwar Kumar Team India Comeback

Team India: स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) एक लम्बे अरसे से इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। लगातार डोमेस्टिक और आईपीएल में अच्छा करने के बाद भी उन्हें वापसी का मौका नहीं मिल रहा है। इस वजह से उनके कई फैंस बहुत दुःखी हैं और कंटिन्यू उनके कमबैक की मांग उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब खुद भुवी ने भी एक बार फिर इंडियन जर्सी पहनने की इच्छा जताई है और उन्होंने जिस अंदाज में वापसी की बात कही वो थोड़ा भावुक दिखे।

साल 2022 के बाद से नहीं मिला Bhuvneshwar Kumar को मौका

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार को आखिरी बार भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से साल 2022 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। उसके बाद से ही वो प्लेइंग 11 तो दूर स्क्वाड का भी हिस्सा नहीं बनें हैं और आगे कब उन्हें मौका नहीं मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। हालांकि वो और उनके फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बात को हाल ही में भुवी ने खुद से कह दी है

यह भी पढ़ें: किस आईपीएल टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें क्या है नया अपडेट

इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वापसी का उनका भी मन है। इंस्टाग्राम पर 2sloggers द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जब होस्ट ने भुवी से कहा कि हर कोई उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया के लिए खेलते देखना चाहता है।

तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरा भी मन है।" इसके बाद एंकर ने कहा आपने कह दिया अब बाकि का काम फैंस कर देंगे। फिर भुवनेश्वर ने आगे कहा कि ये सब फैंस का प्यार है।

कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 294 विकेट चटका रखे हैं। भुवी के नाम 229 मैचों की 243 पारियों में कुल 294 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 82 रन देकर 6 विकेट रहा है।

भुवी ने ओवरऑल फर्स्ट क्लास में 231, लिस्ट ए में 219 और टी20 में 363 विकेट चटका रखे हैं। अब देखना होगा कि वो आगे कब तक खेलेंगे और इंडिया के लिए वापसी कर सकेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स बनी चैंपियन, भुवी एंड कम्पनी को मिली 94 रनों से हार

Anil Kumar

अनिल कुमार इस समय TNP में बतौर स्पोर्ट्स राइटर काम कर रहे हैं। इससे पहले अनिल ने Timesbull में 3 महीने और Sportzwiki Hindi में करीब 2.6 साल काम किया है। अनिल का स्पोर्ट्स बीट पर अच्छा अनुभव है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो