उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 38 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पांच जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

इन्हें मिली प्रमुख तैनाती 

अनुज सिंह – लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष बनाए गए।

प्रथमेश कुमार – सीतापुर के नए जिलाधिकारी।

राजागणपति आर. – निदेशक, सूडा।

विक्रमादित्य सिंह मलिक – मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष।

हिमांशु नागपाल – नगर आयुक्त, गाजियाबाद।

शाश्वत त्रिपुरारी – नगर आयुक्त, वाराणसी।

अभिषेक कुमार – मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर।

पांच जिलों में नए जिलाधिकारी

जिला                                                नए जिलाधिकारी

सीतापुर                                               प्रथमेश कुमार                               

बिजनौर                                               जोगिंदर सिंह

मुजफ्फरनगर                                         सुनील कुमार सिंह

सिद्धार्थनगर                                           गौरव सिंह सोगरवाल

महाराजगंज                                           शिवशरणप्पा जीएन

 

लिस्ट में देखिए किसे मिली कहां तैनाती

वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी वाराणसी के नए नगर आयुक्त होंगे। वहीं विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। डॉ. नितिन मदान को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगी।


फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इस विभाग में विशेष सचिव रहे जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। पूनम निगम को फतेहपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद को डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक बनाया गया है। शिशिर कुमार सिंह श्रावस्ती के नए मुख्य विकास अधिकारी होंगे। अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार को फिरोजाबाद और फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी शोहन वैश्य को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया 

इसके अलावा बरेली मंडल के अपर आयुक्त मनोज कुमार को वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। अतुल कुमार को बरेली मंडल का अपर आयुक्त, मंजूलता को मुरादाबाद नगर निगम का अपर नगर आयुक्त और प्रतिभा सिंह को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

तबादलों की वजह क्या है?

फेरबदल भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया है। आयोग ने 31 मई 2027 तक एक जिले में तीन साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले अधिकारियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए थे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक तैनातियों में बदलाव भी इसका हिस्सा है।

 यह भी पढ़ें: 14 नवंबर 2026 पंचांग: छठ पूजा का खरना आज, शूल योग और पंचमी तिथि में जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल