बिहार की राजनीति में बीते दिनों तीन बड़े नेताओं की खास मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो चुका है। 13 नवंबर 2026 को बिहार में केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पहले पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे।

लगातार हुई इन मुलाकातों को लेकर बिहार की सियासत में अब कई तरह की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में कई सवाल भी उठ रहे हैं। कि आखिर इस मुलाकात के पीछे की वजह क्या है? क्योंकि पहले पूर्व सीएम से मुलाकात फिर वर्तमान सीएम से ललन सिंह की खास बातचीत राजनीति में कुछ बड़ा फेरबदल कर सकती है।

पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे ललन सिंह

पूर्वांचल के 4 दिवसीय महापर्व छठ की शुरूआत हो चुकी है। बिहार में छठ का त्योहार गर्मजोशी से मनाया जाता है। जहां आम लोग इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। तो वहीं कई राजनीतिक चेहरे भी इसे अपने अंदाज में मनाते हैं। लेकिन यहां बात महज एक पर्व छठ की नहीं बल्कि आज हम बात कर रहे हैं। छठ त्योहार के बीच बीते दिन बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पटना स्थित उनके आवास पर ललन सिंह मिलने पहुंचे।

दोनों बड़े नेताओं के बीच खास मुलाकात हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की पहले से कोई प्लानिंग नहीं थी और न ही किसी के पास इस मुलाकात को लेकर कोई जानकारी थी। अचानक गाड़ी से उतरे ललन सिंह नीतीश कुमार के घर पहुंचे, लंबी बातचीत हुई, लेकिन दोनों के ही बीच क्या बात हुई इसे लेकर अभी कोई एजेंडा सामने नहीं है।

नीतीश से मुलाकात कर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी के पास

ललन सिंह पूर्व सीएम से लंबी बातचीत कर वर्तमान सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके लोक सेवक आवास पर पहुंचे। तकरीबन आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक दोनों के बीच बातचीत हुई। बहराल हालांकि, इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नीतीश सेतु के ऐलान के बीच मुलाकात अहम

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखने की घोषणा की है। इस पुल का शिलान्यास नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते हुए किया था। वहीं, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और पुल के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया गया है।

क्या हैं इन मुलाकातों के राजनीतिक मायने?

एक ही दिन नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी से ललन सिंह की मुलाकात ने बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच राजनीतिक समन्वय को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। हालांकि, इन मुलाकातों के आधार पर किसी नए राजनीतिक फैसले या रणनीति का दावा करना अभी जल्दबाजी होगी। फिलहाल तीनों नेताओं की मुलाकातों और उनके बीच हुई बातचीत को लेकर राजनीतिक हलकों की नजर आगे के घटनाक्रम पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में एयर इंडिया की उड़ाने रद्द! यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, जान ले फ्लाइट स्टेटस