टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र: ठाणे में तीन गाड़ियों में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हरियाणा के कैथल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, 3 की मौत जालना हाईवे पर पुल से 20 फीट नीचे गिरी यात्री बस, एक की मौत महादेव ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी दिल्ली: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले में पुलिस ने दाखिल की 450 पन्नों की चार्जशीट यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्री थे सवार बीजिंग में पहली बार एक साथ बैठेंगे ट्रंप-जिनपिंग और पुतिन दिल्ली के ITO में AQI 414 पहुंचा तेलंगाना में महिला क्रिकेट नंदिनी की मौत, BCCI की अंडर-19 टीम में हुआ था सिलेक्शन सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
धर्म

रविवार को बन रहा दुर्लभ रवि पुष्य योग,इन 5 जातको को मिल सकते हैं शुभ संकेत; जानिए सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 November 2026: रविवार को रवि पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। वृषभ राशि के रुके काम पूरे हो सकते हैं, सिंह राशि को सूर्यदेव का बल मिलेगा, जबकि मिथुन और कन्या राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

रविवार को बन रहा दुर्लभ रवि पुष्य योग,इन 5 जातको को मिल सकते हैं शुभ संकेत; जानिए सभी राशियों का राशिफल
daily horoscope 1 November 2026

Aaj Ka Rashifal : रविवार और पुष्य नक्षत्र के संयोग से आज रवि पुष्य योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग सोना-चांदी खरीदने, वाहन लेने और नई शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है। चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु की मौजूदगी सुनफा योग बनाएगी। वहीं, सिंह राशि को सूर्यदेव का विशेष बल मिलेगा। मिथुन और कन्या राशि के जातकों को अस्त और वक्री बुध के प्रभाव के चलते दस्तावेजों और कागजी कामकाज में सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जातकों का आज दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके काम तेजी पकड़ेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज मिलाजुला के रहेगा। आपको कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्त और वक्री बुध के प्रभाव से दस्तावेजों में गलती हो सकती है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए आज सही रहेगा। आज के दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी और कारोबार में धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सोच समझ के रहने वाला है। आज सूर्यदेव का विशेष बल मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि राशि के जातको के लिए आज सही रहेगा। आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। वक्री और अस्त बुध के कारण बातचीत और कागजी काम में सावधानी रखें। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में न लें।

तुला राशि

तुला राशि राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशी भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। कारोबार में नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज भाग्य का साथ मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए आज दिन सही रहेगा। आज आपको कामकाज में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालें। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि राशि के जातको के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज का दिन नई योजनाओं के लिए अनुकूल है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिल-जुला के रहेगा। आज मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रह सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

 

(डिस्क्लेमर:  यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि TNP News नहीं करता है)

T

तोशी शाह एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है, इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री हासिल की है। अपने करियर के दौरान उन्हें विभिन्न विषयों पर समाचार और फीचर स्टोरी लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। तोशी को राजनीतिक खबरों, ऑटोमोबाइल न्यूज़ और सॉफ्ट न्यूज़ लिखने में विशेष दिलचस्पी है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नई कारों, इलेक्ट्रिक वाहनों, ऑटो इंडस्ट्री के अपडेट्स और ऑटो टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर लिखना उन्हें पसंद है, साथ ही लाइफस्टाइल, हेल्थ, रिलेशनशिप, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर सॉफ्ट न्यूज़ करने का अनुभव है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो