नवंबर का आखिरी शुक्रवार यानी 27 नवंबर देश के अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग मौसम लेकर आया है। दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा केरल और आंध्र प्रदेश में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

दूसरी तरफ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। इससे सुबह के समय सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

किन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना?

दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 27 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की भी आशंका है।

इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं, केरल और आंध्र प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज सतही हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में घने कोहरे की चेतावनी

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है और मौसम ज्यादातर शुष्क रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे सड़कों पर दिखाई देना मुश्किल हो सकता है। सुबह ऑफिस या किसी दूसरे काम से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय गति कम रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आजमगढ़ में दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई थी। इससे साफ है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। सुबह यात्रा करने वालों को खास ध्यान रखने की जरूरत है।

वहीं, बिहार में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से भी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, सुबह और रात के समय तापमान कम रहने से ठंड महसूस हो सकती है। फिलहाल राज्य में मौसम को लेकर किसी बड़े बदलाव की आशंका नहीं है।

पंजाब घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

पंजाब के कुछ इलाकों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छा सकता है। इसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की आशंका है। खासकर सुबह के समय सफर करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय जल्दबाजी करने से बचें।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर में दृश्यता केवल 150 मीटर दर्ज की गई थी। हालांकि, 27 नवंबर को राज्य में भारी बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बना रह सकता है।

वहीं, उत्तराखंड की बात करें तो शुक्रवार को मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर फिलहाल कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

तमिलनाडु में शुक्रवार को बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे पहले पिछले 24 घंटों में थूथुकुडी जिले के कायालपट्टिनम में 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। यह बहुत भारी बारिश की श्रेणी में आती है।

केरल में आज कैसा रहेगा मौसम?

केरल में शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वी हवाओं के कारण राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में अंगडीपुरम में 10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

आंध्र प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मौसम खराब रह सकता है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज सतही हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- संसद के शीतकालीन सत्र पर सियासी घमासान, मनीष तिवारी ने कहा- विशेष सत्र विकल्प...

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

दक्षिण भारत में रहने वाले लोगों को भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहना चाहिए। वहीं, उत्तर भारत में कोहरे के बीच वाहन चलाते समय धीमी गति रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। मौसम विभाग की ताजा सलाह पर नजर बनाए रखें।