टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
'10 सालों में BJP न महिला सुरक्षा दे पाई, न रोजगार', बिजनौर में बोले आकाश आनंद जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर 1600 किलो सड़ा हुआ मांस बरामद अयोध्या से आगरा जा रही ट्रैवलर बस ट्रक में घुसी, 2 की मौत, 12 घायल महाराष्ट्र: ठाणे में तीन गाड़ियों में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हरियाणा के कैथल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, 3 की मौत जालना हाईवे पर पुल से 20 फीट नीचे गिरी यात्री बस, एक की मौत महादेव ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी दिल्ली: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले में पुलिस ने दाखिल की 450 पन्नों की चार्जशीट यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्री थे सवार बीजिंग में पहली बार एक साथ बैठेंगे ट्रंप-जिनपिंग और पुतिन
मनोरंजन

' Toxic' की स्टारकास्ट ने वसूली करोड़ों में फीस, यश से कियारा तक जानें किसे मिले कितने पैसे

'टॉक्सिक' साल की मच अवेटेड फिल्म है और इसकी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं फिल्म की कास्ट की सैलरी भी रिवील हो गई है। यहां जान सकते हैं कितने कितनी मोटी फीस वसूली है।

' Toxic' की स्टारकास्ट ने वसूली करोड़ों में फीस, यश से कियारा तक जानें किसे मिले कितने पैसे
Toxic

साउथ सिनेमा के बड़े सितारों में शामिल यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में तैयार हुई इस एक्शन-थ्रिलर का ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट को कथित तौर पर मिली फीस की जानकारी भी सामने आई है। आइए जानते हैं किस कलाकार ने इस फिल्म के लिए कितनी रकम चार्ज की है।

यश ने 'टॉक्सिक' के लिए कितने करोड़ लिए?

'टॉक्सिक' में यश कथित तौर पर राया और टिकट नाम के दो किरदार निभाते नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन भूमिकाओं के लिए यश को करीब 50 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं। खास बात यह है कि यश केवल अभिनेता के तौर पर ही फिल्म से नहीं जुड़े हैं। वह इस प्रोजेक्ट में को-राइटर और को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

कियारा आडवाणी की फीस कितनी है?

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आएंगी। हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूमिका के लिए कियारा को लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। फिल्म में यश के साथ उनकी जोड़ी को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं।

नयनतारा को मिली इतनी बड़ी रकम

साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा 'टॉक्सिक' में गंगा का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा ने इस फिल्म के लिए करीब 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।

रुक्मिणी वसंत की फीस

'कांतारा: चैप्टर 1' के बाद रुक्मिणी वसंत की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। 'टॉक्सिक' में वह मेलिसा की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 3 से 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया ने कितने पैसे लिए?

फिल्म में हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ के किरदार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उन्हें इस भूमिका के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं तारा सुतारिया फिल्म में रेबेका का रोल निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा ने भी अपनी भूमिका के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि, यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि कलाकारों की फीस से जुड़े ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। फिल्म के मेकर्स या संबंधित कलाकारों की ओर से इन रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है 'टॉक्सिक' की कहानी?

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को एक अलग तरह की कहानी वाली एक्शन-थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म की कहानी राया नाम के एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी और स्वभाव दोनों ही काफी उथल-पुथल भरे हैं। कहानी में राया के जीवन से जुड़ा एक बड़ा रहस्य उसके बेटे के सामने आता है। बताया गया है कि राया का एक बेटा है और समय बीतने के बाद वह अपने पिता के खिलाफ बदले की भावना के साथ लौटता है। इसके बाद पिता और बेटे के बीच टकराव कहानी का अहम हिस्सा बन जाता है। फिल्म में रिश्तों, अतीत और बदले की इस कहानी की कई परतें धीरे-धीरे सामने आती हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में सनसनी! 33 साल की एक्ट्रेस के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस हिरासत में 73 वर्षीय फिल्ममेकर

कई बार बदली 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट

'टॉक्सिक' की रिलीज डेट को लेकर भी कई बार बदलाव देखने को मिला। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसकी रिलीज को बढ़ाकर 4 जून किया गया। हालांकि, यह तारीख भी फाइनल नहीं रही और फिल्म की रिलीज आगे टाल दी गई। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए 26 अगस्त 2026 की तारीख तय की है। ऐसे में यश के फैंस अब इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

 

  Written By Toshi Shah  

Rajeev Singh

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो