Uttar Pradesh: बिजनौर की नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार की मुश्किलें बढ़ गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से ओम कुमार की विधानसभा की सदस्यता को रद्द करने का आदेश दिया गया है। 2022 में RLD प्रत्याशी मुंशी राम द्वारा 258 वोटों से हार के बाद चुनाव याचिका दाखिल की थी। जिसपर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।

हलफनामे में संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप था। ओम प्रकाश ने 2022 के चुनाव में मुंशी राम को महज 258 वोटों से हराया था। इस जीत को मुंशी राम ने अदालत में चुनौती दी थी। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद ओम कुमार की विधानसभा सदस्याता को रद्द कर उनकी जीत को अमान्य घोषित कर दिया है।

जस्टिस सलिल कुमार राय ने सुनाया फैसला

राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मुंशी राम ने चुनावी हलफनामे में पिछले 5 वर्षों की आय का पूरा ब्योरा नहीं देने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। ओम कुमार ने 2022 में मुंशी राम को 258 वोटों से हराया था। हालांकि, मुंशी राम को विजेता घोषित करने की मांग भी अदालत ने खारिज कर दी।

जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने चुनाव याचिका पर फैसला सुनाते हुए ओम कुमार का निर्वाचन रद्द कर दिया। हालांकि, हाईकोर्ट ने ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट का यह फैसला यूपी की राजनीति में बेहद अहम है। अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली संभावित कानूनी लड़ाई पर हैं।

कोर्ट ने सुनाया फैसला

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बिजनौर की नहटौर विधानसभा सीट से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ओम कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने राष्ट्रीय लोकदल के मुंशी राम चुनाव मैदान में थे। मतदान हुए और चुनावी परिणाम घोषित हुए जिससमें ओम कुमार को 77,935 वोट और मुंशी राम को 77,677 वोट हासिल मिले थे। ओम कुमार महज 258 वोटों के मामूली अंतर से जीते।

चुनाव परिणाम आने के बाद मुंशी राम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ओम कुमार के निर्वाचन को चुनौती दी थी। कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 3(2) का हवाला देते हुए कहा था कि ओम कुमार का नामांकन पत्र कई कमियों के बाद भी स्वीकार किया गया था। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन स्वीकार करने की गलती का चुनाव परिणाम पर काफी खास प्रभाव देखा गया।

आगामी चुनाव से पहल बड़ा झटका

ऐसे में कोर्ट ने साफ कर दिया कि वोटर्स को उम्मीदवार की वित्तीय पृष्ठभूमि और जरूरी जानकारियां जानने का अधिकार है। इसलिे हलफनामे में अनिवार्य जानकारियां छोड़ना सामान्य गलती नहीं माना जा सकता। क्योंकी यूपी में आगामी वर्ष में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे समय में भाजपा विधायक का निर्वाचन रद्द होना राजनीतिक महकमें में काफी बड़ी घटना माना जा रहा है।

हालांकि, इस फैसले के बाद सीट पर आगे क्या रणनीति बनेगी, क्या सुप्रीम कोर्ट में संभावित कानूनी कार्यवाही और निर्वाचन आयोग को ठोस कदम उठाएगा? फिलहाल स्थिति कुछ भी हो इतना तो तय है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूरी तरह से साल 2022 में ओम कुमार की जीत को अमान्य घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर में भक्त का महादान! हीरे और रत्न से जड़े 121 किलो सोने के आभूषण किए दान, कीमत जान हो जाएंगे हैरान