टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

UP Election 2027: SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर क्या है यूपी की जनता की राय? TNP News महासर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे!

Anurag Kumar Tripathi · 27 नवम्बर 2026
UP Election 2027

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। उत्तर प्रदेश में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच टीएनपी के एक महा सर्वे ने यूपी की जनता का मूड समझने की कोशिश की है।

उनसे कुछ सवाल पूछे गए। जिसमें कई चौकाने वाले नतीजे सामने आए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर क्या है यूपी की जनता की राय?

टीएनपी न्यूज महासर्वे के मुताबिक यूपी की जनता से एसआईआर और वोट चोरी को लेकर सवाल किया गया था।
सवााल - SIR और वोट चोर^ के मुOदे पर आप /कस गठबंधन के साथ है ?

जवाब

NDA - 42 प्रतिशत
INDIA - 39 प्रतिशत
अन्य - 19 प्रतिशत

वोट चोरी के आरोपों पर क्या सोचती है जनता?

2027 चुनाव से पहले जनता का मूड समझने की कोशिश उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा विधानसभा वाला राज्य है। यहां के चुनावी नतीजे राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालते हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मुद्दों और प्राथमिकताओं को समझना राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

SIR, वोट चोरी, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दे चुनावी चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। TNP News का महासर्वे इन मुद्दों पर जनता की प्रतिक्रियाओं को समझने का एक प्रयास है।

SIR बना यूपी की राजनीति का बड़ा मुद्दा

SIR यानी Special Intensive Revision (विशेष गहन पुनरीक्षण) मतदाता सूची को अपडेट और दुरुस्त करने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना और अपात्र या गलत प्रविष्टियों को हटाना है।

हालांकि, इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के बीच अलग-अलग विचार सामने आते रहे हैं। जहां एक ओर इसे मतदाता सूची की शुद्धता से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने इसके क्रियान्वयन और संभावित प्रभावों को लेकर सवाल उठाए हैं।

पूरा सर्वे देखने के लिए आप टीएनपी यूट्यूब चैनल विजिट करें। लिंक नीचे दिया गया है।