टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

हैदराबाद के खिलाफ आया सूर्यकुमार यादव का तूफान, 15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर श्रेयस के लिए खड़ी की मुसीबत!

Aman sharma · 14 नवम्बर 2026
SMAT में आया सूर्यकुमार यादव का तूफान, 15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर श्रेयस के लिए खड़ी की मुसीबत!

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। लंबे समय से खराब फॉर्म से जुझ रहे सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर 60 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को सात विकेट की शानदार जीत दिलाई।

कोलकाता के जादवरपुर यूनिवर्सिटी कैंपस दूसरे ग्राउंड पर खेले गए एलीट ग्रुप डी के इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और हैदराबाद की पारी को 20 ओवर में 172 रन पर समेट दिया। इसके बाद मुंबई ने 13.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक

इस मैच में सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बैटिंग करने आए थे और 21 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेल डाली। सूर्या ने इस मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और तीसरे विकेट के लिए मुशीक खान के साथ 23 बॉल में 65 रन की अटूट साझेदारी की, जिसके चलते मुंबई ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।

#ICYMI: @surya_14kumar smashed a blistering 15-ball half-century against Hyderabad in the Syed Mushtaq Ali Trophy🔥 Mumbai captain delivered a match-winning knock to take his team over the line👏 (Disclaimer: Image created by AI) https://t.co/agZE5ycsf9

— CricTracker (@Cricketracker) November 14, 2026

सूर्या की इस शानदार पारी में 6 चौके और पांच छक्के शामिल थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 285.71 का था। सूर्या ने अपनी इस पारी से चयनकर्ताओं को संदेश दे दिया है कि वह फॉर्म में आ चुके हैं, और टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

8 मार्च को खेला अंतिम मैच

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में खेला था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था। इस प्रतियोगिता के बाद सूर्यकुमार को बैटिंग प्रदर्शन के आधार पर टीम से ड्रॉप कर दिया गया। सूर्या ने भारत के लिए साल 2026 में 14 मैच खेले थे, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 44 की औसत और 161.33 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे।

Watch how Suryakumar Yadav smashing spinners in today's smat match. 🔥🥶 https://t.co/PTMp6uhR5x

— ANURAG 63 (@AnuragxSky) November 14, 2026

इस दौरान सूर्या के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां निकली थीं। इस प्रदर्शन के सूर्या आईपीएल 2026 में गए, लेकिन वहां उन्होंने 13 इनिंग्स में 20.76 की मामूली औसत से 270 रन बनाए थे और शायद इसी के आधार पर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

क्या दोबारा हो सकती है वापसी?

आईपीएल 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरे और पहले ही मैच में नाबाद 60 रन ठोककर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। सूर्या अगर इस प्रतियोगिता में रनों की बारिश करने में सफल रहते हैं तो यकीनन उनको दोबारा वापसी का मौका मिल सकता है।

दरअसल, श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी वापसी के बाद कुछ खास नहीं रहा है। इस खिलाड़ी ने इस साल भारत के लिए 26 टी20आई पारियां खेली हैं, जिसमें 32.54 की औसत और 152.34 के स्ट्राइक रेट से 716 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और तीन अर्धशतक आए हैं। अगर श्रेयस आगामी मैचों में प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं तो चयनकर्ता एक बार फिर सूर्या की तरफ देख सकती है।

ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव पर गिरी गाज, टेस्ट स्क्वाड से गंभीर ने निकाला बाहर! शुभमन के चहेते को मिली जगह