टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

नेहरू की चिट्ठियों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी को C.R. केसवन की चुनौती

Ajit Kumar Singh · 14 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi and CR Kesavan
चेन्नई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पत्रों को लेकर राजनीतिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं नेता सी.आर. केशवन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और गांधी परिवार से पूर्व  प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निजी पत्रों को वापस करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये पत्र देश की ऐतिहासिक और दस्तावेजी विरासत का हिस्सा हैं, न कि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति। 

नेहरू के पत्रों को लेकर केशवन ने राहुल गांधी को दी चुनौती 

इस संदर्भ में सी.आर. केशवन ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू से जुड़े इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को देश के सामने वापस लाया जाना चाहिए। ताकि देश की जनता और आने वाली पीढ़ियां भारत के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को जान सकें। केशवन के इस बयान के बाद नेहरू के पत्रों के स्वामित्व और उनके संरक्षण को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। यह मामला अब ऐतिहासिक दस्तावेजों की विरासत एवं उनके सार्वजनिक संरक्षण से जुड़ा मुद्दा बन गया है।

2008 में नेहरू के 51 कार्टन दस्तावेज सोनिया गांधी को सौंपे गए

इस विवाद की नींव 2008 में जवाहरलाल नेहरू के 51 कार्टन दस्तावेज सोनिया गांधी को सौंपे जाने का मामला है। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) इन दस्तावेजों की वापसी के लिए पत्राचार करता रहा है। इन दस्तावेजों में अल्बर्ट आइंस्टीन, एडविना माउंटबेटन और जयप्रकाश नारायण सहित कई प्रमुख हस्तियों से जुड़े पत्र शामिल बताए गए हैं। इसे लेकर केशवन ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट देश की विरासत का हिस्सा हैं, किसी की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं। 

नेहरू के पत्र देश की ऐतिहासिक और दस्तावेजी विरासत का हिस्सा

इस संबंध में केसवन ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कम से कम आज नेहरू की जयंती पर, क्या राहुल गांधी और कांग्रेस के पहले परिवार में देश के हित के खिलाफ काम करना बंद करने एवं नेहरू के पत्रों वाले 51 कार्टन लौटाने की हिम्मत होगी, जो सही में देश के हैं? अगर कांग्रेस परिवार नेहरू के इन लेटर्स को लौटाने में नाकाम रहता है, जिसमें एडविना माउंटबेटन और दूसरे जाने-माने लोगों को लिखे उनके पत्र शामिल हैं, तो इससे यह शक और पक्का होगा कि कांग्रेस का परिवार डरा हुआ है और सच में कुछ छिपा रहा है।  ये भी पढ़ें-गंगा किनारे शाही अंदाज में जश्न, Taj Ganga Kutir Resort बना खास आयोजनों का ठिकाना