आज 5:45 बजे होगा मुंबई इंडियंस के कप्तान का ऐलान! रोहित-सूर्या के बीच कांटे की टक्कर
Mumbai Indians Captain Name: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा, यह फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
एमआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें 27 नवंबर को एक बड़ी घोषणा की बात कही। माना जा रहा है कि आज एमआई अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर सकती है। इस दौड़ में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
5:45 बजे हो सकता है ऐलान
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान शुक्रवार शाम 5:45 बजे कर सकती है। हालांकि यह समय तय नहीं है, लेकिन इसके आसपास ही कप्तान के नाम आने की उम्मीद है।
View this post on InstagramA post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
एमआई की इस घोषणा को लेकर काफी चर्चा पैदा कर दी है, जिसमें सोशल मीडिया पर कई स्मार्ट तरीके से पोस्ट की वजह से काफी चर्चा हुई है।
कुछ थ्योरीज ने शाम 5:45 बजे के खुलासे की अहमियत को समझने की भी कोशिश की है। रोहित की कप्तानी में एमआई ने पांच आईपीएल टाइटल जीते हैं और 45 उनका जर्सी नंबर है।
तिलक को नहीं मिलेगी कप्तानी
शुरुआत में कप्तानी की दौड़ में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी शामिल रहे, लेकिन मैनेजमेंट का मानना है कि तिलक को कप्तानी की जिम्मेदारी देना जल्दबाजी होगी।
View this post on InstagramA post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
इसी बीच सेंटनर को इस आधार पर बाहर कर दिया गया कि आईपीएल टीम के लिए विदेशी कप्तान रखना सही नहीं है, क्योंकि इससे अंदरुनी चुनौतियां पैदा हो जाती हैं। इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव कप्तान की दौड़ में अकेले दावेदार बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें- आकाश दीप ने रिवील किया इंडिया का बॉलिंग प्लान! लंच के बाद अपनाई यह रणनीति
क्यों खास है 27 तारीख?
27 तारीख मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस के लिए काफी अहम हैं, क्योंकि इसी दिन साल 2023 में मुंबई इंडियंस में हार्दिक पंड्या की एंट्री हुई थी और रोहित को कप्तानी से हटाया गया था। वही तारीख अब आईपीएल की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक के लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत करने वाली है।
View this post on InstagramA post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
ब्रांड मार्केटिंग और डिजिटल ग्रोथ के हेड रोशन पॉल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक सीधे-सादे रोल-आउट को एक बड़े इवेंट में बदल दिया गया है। इस विषय पर लगभग 12 मिलियन रील हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाई ट्रैक्शन और एंगेजमेंट को दिखाते हैं।
ये भी पढ़ें- इंग्लिश गेंदबाजों ने उड़ाई ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां, CSK गेंदबाज ने झटके 5 विकेट