कुलदीप यादव पर गिरी गाज, टेस्ट स्क्वाड से गंभीर ने निकाला बाहर! शुभमन के चहेते को मिली जगह
Kuldeep Yadav Release Test Sqaud: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से वेलिंगटन में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। कप्तान शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ी इस सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं तो शनिवार (14 नवंबर) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है।
टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया है तो उनकी जगह शुभमन गिल के चहेते तेज गेंदबाज को दल में शामिल किया गया है। आगामी सीरीज से पहले स्क्वाड में यह काफी बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
इस खिलाड़ी को मिली जगह
कुलदीप यादव के स्थान पर टेस्ट स्क्वाड में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को शामिल किया गया है। गुरनूर को टेस्ट टीम में जगह मिलने के कारण वह बे ओवल में खेले जाने वाले पांचवें वनडे मैच का हिस्सा नहीं होंगे।
🚨 News 🚨 Gurnoor Brar added to #TeamIndia’s squad for #NZvIND Tests More details on the squad updates ▶️ https://t.co/hYDKOnjK5e https://t.co/wz9kSubfzZ
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
हालांकि, गुरनूर के आखिरी मैच में उपलब्ध नहीं होने पर उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, कुलदीप सीरीज के आखिरी मैच एकदिवसीय मैच के बाद वापस स्वदेश लौट आएंगे।
टीम के पेस अटैक में आई मजबूती
गुरनूर बरार के टेस्ट स्क्वाड में जुड़ने से भारत का पेस अटैक पहले से अधिक मजबूत हुआ हैा हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल गुरनूर को पहले मैच से ही प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। पहले टेस्ट में गुरनूर, प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज का साथ निभाते दिख सकते हैं।
आपको बता दें कि, गुरनूर को फिलहाल टेस्ट में पदार्पण करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह भारत के लिए अभी तक 13 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 23 विकेट दर्ज है। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है।
कीवियों को करेंगे पेस से धराशायी
गुरनूर बरार को टेस्ट स्क्वाड में शामिल करने से, टीम इंडिया का प्लान लीक हो गया है। दरअसल, चयनकर्ताओं ने पहले कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को दल में जगह दी थी। लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप की जगह गुरनूर को खिलाने का फैसला किया है।
इस युवा तेज गेंदबाज के आने से भारतीय तेज गेंदबाजों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। अब भारत के पास जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज के विकल्प मौजूद हैं। नीतीश कुमार रेड्डी भी तेज गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।
भारत का अपडेट टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।
ये भी पढ़ें- ‘अगर फॉलो-ऑन होता…’ विराट-रोहित के डक आउट होने पर सुनील गावस्कर ने उड़ाया मजाक, कही चुभने वाली बात