राज्य
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा,10 बार पलटी कार! मौत को छूकर लौटा परिवार
Ajit Kumar Singh · 15 नवम्बर 2026
Delhi Mumbai Expressway Accident
नई दिल्ली (Delhi Mumbai Expressway Accident): राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
भीषण टक्कर के बाद कई बार पलटी कार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार में एक परिवार सवार था। जिसमें पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल थे। इस दुर्घटना में कार सवार पति, पत्नी और उनकी बेटी को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खैरियत है कि इतनी भीषण टक्कर और कार के कई बार पलटने के बावजूद परिवार के सदस्यों को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन, इस हादसे के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन, राहत की बात यह रही कि तीनों लोगों की जान बच गई। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों और कार की रफ्तार को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
दुर्घटना की पूरी वीडियो सामने आई, सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना की पूरी वीडियो सामने आई है। वीडियो में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटती हुई दिखाई दे रही है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार में वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करना बेहद जरूरी है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
ये भी पढ़ें-PM मोदी ने भरा CM शिवकुमार का मेट्रो किराया, बोले- मेरे पास पैसे नहीं थे!