छठ पूजा पर सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! 5 दिन में 7,260 रुपये गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती
दीपावली के छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। त्योहारी सीजन में इस बार गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। इस बार त्योहार के समय में सोने के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। आज के ताजा दाम की बात करें तो देश के अधिकांश शहरों में सोने की कीमत में हलकी गिरावट देखी गई है।
सोने के साथ चांदी के दाम में भी गिरावट
मामूली नरमी स्थिरता के साथ सोना लगभग 1.03 लाख रुपये से लेकर अन्य शुद्धता के अनुसार अलग-अलग स्तर पर है। (विभिन्न कैरेट के सोने में प्रति 10 ग्राम पर हल्की गिरावट दर्ज की गई है।) वहीं बात करें चांदी की तो सर्राफ बाजार में आज चांदी के दाम में भी हल्कि गिरावट दर्ज की गई है। ताजा रेट के साथ चांदी लगभग 1,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है।
5 दिनों में गिरे 7,260 रूपये सस्ता हुआ सोना
छठ महापर्व के दूसरे दिन सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सर्राफा बाजार से मिली-जुली खबर सामने आई है। 14 नवंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं। जहां चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सोने की कीमतों में तेजी और स्थिरता के अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।
लगातार पांच दिनों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुकी है। वहीं, 22 कैरेट की कीमत 6,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत इन 5 दिनों में 7,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ते हो गए हैं। कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा।
आज क्या है सोने का भाव?
14 नवंबर को सुबह 10:28 बजे उपलब्ध ऑल इंडिया बुलियन के मुंबई संदर्भ भाव के अनुसार
24 कैरेट सोना: 1,40,504 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,28,701 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,05,378 प्रति 10 ग्राम
वहीं एक अन्य बुलियन रिपोर्ट में 24 कैरेट सोने में पिछले बंद भाव के मुकाबले 429 रुपये की तेजी बताई गई है।
चांदी की कीमतों में आई गिरावट
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ऑल इंडिया बुलियन के 14 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक:
चांदी 999: 1,83,199 प्रति किलोग्राम
पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 1,635 की गिरावट
वहीं एशियानेट की रिपोर्ट में चांदी के भाव में 2,108 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट बताई गई है। अलग-अलग बाजार स्रोतों के भाव में अंतर हो सकता है।
सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात
सोने और चांदी के ऊपर दिए गए भाव संदर्भ बाजार कीमतें हैं। आभूषण खरीदते समय 3 प्रतिशत GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ सकता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले स्थानीय सर्राफा दुकान से ताजा भाव जरूर पता करें। छठ के त्योहार पर खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी है कि वे केवल कीमतों में गिरावट के दावों पर भरोसा न करें, बल्कि शुद्धता और अंतिम बिल की भी जांच करें।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में एयर इंडिया की उड़ाने रद्द! यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, जान ले फ्लाइट स्टेटस