टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

पंजाब में कांग्रेस का एंटी-ड्रग मैराथन के साथ 'नशा छोड़ो, भारत जोड़ो' अभियान शुरू

Ajit Kumar Singh · 15 नवम्बर 2026
Nasha Chhodo Bharat Jodo Congress Campaign
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'नशा छोड़ो, भारत जोड़ो' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत एंटी-ड्रग मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ संदेश दिया। कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना एवं नशामुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को एकजुट करना है।

'नशा छोड़ो, भारत जोड़ो' नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

इस अभियान के जरिए कांग्रेस पार्टी ने नशे की समस्या के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। दरअसल, कांग्रेस ने रविवार को अमृतसर में एक एंटी-ड्रग मैराथन के साथ अपना 'नशा छोड़ो, भारत जोड़ो' कैंपेन शुरू किया। कांग्रेस का यह 'नशा छोड़ो, भारत जोड़ो' अभियान 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर किया जा रहा है।

ड्रग्स के खतरे को रोकने के लिए कांग्रेस की सरकार ठोस योजना बनाएगी

इस संदर्भ में कांग्रेस के MP गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह कैंपेन अभी राज्य में चल रहा है और पार्टी इसे आगे बढ़ाएगी। सिंह ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की स्थिति बहुत खराब है; यह खतरनाक लेवल पर पहुंच गई है। इसके साथ ही उन्होंने वादा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो, राज्य में ड्रग्स के खतरे को रोकने के लिए एक ठोस योजना बनाई जाएगी।इस बात जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ज़रूरी सामाजिक मुद्दे उठाए हैं। आज, एक हेल्दी, फिट शरीर बनाए रखना ज़रूरी है, क्योंकि एक हेल्दी इंसान कभी भी ड्रग्स के करीब भी नहीं आएगा। ये भी पढ़ें-नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, नितिन नवीन ने PM के प्रयासों को सराहा