टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Bangladesh में बाल विवाह का चौंकाने वाला सच, आंकड़े कर देंगे हैरान!

Anurag Kumar Tripathi · 27 नवम्बर 2026
Bangladesh

Bangladesh: शुक्रवार को बांग्लादेश सांख्यिकी ब्यूरो (BBS) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि दक्षिण एशिया में बाल विवाह की दर बांग्लादेश में सबसे अधिक है।

यहां 20-24 वर्ष की आयु वाली 47.2 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही हो गई थी। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

65 करोड़ शादी बचपन में हुई

आईएएनस की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में हर साल लगभग 1.2 करोड़ (12 मिलियन) लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र से पहले हो जाती है। बांग्लादेश के दैनिक समाचार पत्र 'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, आज दुनिया भर में ऐसी लगभग 65 करोड़ (650 मिलियन) महिलाएं और लड़कियां मौजूद हैं, जिनकी शादी बचपन में ही कर दी गई थी।

यूनिसेफ (UNICEF) के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर मामले गरीब परिवारों, कम पढ़ी-लिखी लड़कियों और ग्रामीण इलाकों की लड़कियों से जुड़े हैं।

रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

यूनिसेफ (UNICEF) के आंकड़ों के अनुसार, इनमें से ज़्यादातर मामलों में गरीब परिवारों की लड़कियाँ, कम पढ़ी-लिखी लड़कियाँ और ग्रामीण इलाकों की लड़कियाँ शामिल हैं।

बांग्लादेश के अलग-अलग राज्यों में बाल विवाह की दर में काफी अंतर है। BBS और यूनिसेफ द्वारा अक्टूबर 2026 में प्रकाशित 'MICS 2025 डिस्ट्रिक्ट एटलस' के अनुसार, 20-24 साल की महिलाओं में 18 साल की उम्र से पहले शादी होने की दर बांग्लादेश के राजशाही में सबसे ज़्यादा (58.16%) रही।

राजशाही के बाद खुलना (55.57%), रंगपुर (54.57%) और बारीसाल (51.97%) का नंबर आता है। इसके बाद मैमनसिंह (50.35%), ढाका (47.29%) और चटगांव (40.69%) हैं, जबकि सिलहट डिवीजन में यह दर 20.95% है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के ज़िलों में चपईनवाबगंज में सबसे ज़्यादा (73.26%) दर दर्ज की गई, जिसके बाद चुआडांगा (67.94%) और भोला (64.96%) का स्थान है। इसके बाद सिराजगंज (63.10%), कुश्तिया (62.90%), सातखीरा (62.28%) और मागुरा (61.09%) आते हैं।

यह भी पढ़े - Brahmos Missile की नई रेंज ने बढ़ाई चीन, पाकिस्तान की चिंता, यूएन के आगे गिड़गिड़ाया तुर्की, जानें पूरा मामला