दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुर और अहमदाबाद का हवाई सफर हुआ महंगा, 15 दिन में 50 प्रतिशत तक बढ़ा किराया
Flight Ticket Expensive
पिछले 15 दिनों में 50% हवाई किराए में बढ़ोतरी (Airfares Rise 50% In 15 Days)
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, त्योहारों और शादी के सीजन में हवाई यात्रा की मांग बढ़ने के कारण किरायों में 50 प्रतिशत तक उछाल आया है। संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इस बढ़ोतरी का असर केवल व्यापारियों पर ही नहीं, बल्कि मध्यमवर्गीय परिवारों और आम यात्रियों पर भी पड़ रहा है। संगठन का दावा है कि कुछ दिन पहले इन्हीं रूटों पर टिकट लगभग आधी कीमत में उपलब्ध थे। हालांकि, किराया यात्रा की तारीख, सीटों की उपलब्धता और एयरलाइन के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।छट पर्व और शादियों के सीजन हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी
CTI के सर्वे के अनुसार दिल्ली से प्रमुख शहरों के लिए हवाई टिकटों की कीमतें इस प्रकार बताई गई हैं: हवाई रूट मौजूदा किरायादिल्ली से पटना ₹18,000
दिल्ली से दरभंगा ₹20,000
दिल्ली से मुंबई ₹15,000
दिल्ली से बेंगलुरु ₹16,000–18,000
दिल्ली से अहमदाबाद ₹11,000
दिल्ली से हैदराबाद ₹11,000–15,000
बढ़ते किराये के कारण आम परिवारों का बजट प्रभावित
दरअसल, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों का रुख करते हैं। वहीं, 20 नवंबर से शादी का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हवाई यात्रा की मांग बढ़ने से टिकटों की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। इसे लेकर CTI का कहना है कि लाखों लोग त्योहार और शादी में शामिल होने के लिए यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन बढ़ते किराये के कारण आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है।किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर लोगों द्वारा विरोध शुरू
छठ पूजा और शादियों के समय को देखकर किराए में की गई बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों द्वारा अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। बढ़ते एयर किरायों को लेकर CTI ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को पत्र लिखकर मांग की है कि विमान कंपनियों की मनमानी और लूट को तुरंत रोका जाए। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि सिर्फ व्यापारी ही नहीं, मिडिल क्लास और आम जनता भी हवाई किरायों से परेशान है।किराया दोगुना करना आम आदमी की जेब पर डाका डालने जैसा
बृजेश गोयल ने कहा कि 5 दिन बाद यानी 20 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। अभी छठ पर्व भी चल रहा है। लाखों लोग अपने घर जाना चाहते हैं, शादी-विवाह में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन हवाई किराया सुनकर ही हिम्मत टूट जा रही है। ऐसे में आम जनता के सामने ये विमान कंपनियों की मनमौजी भारी पड़ रही है। CTI के सर्वे के अनुसार राजधानी दिल्ली से विभिन्न शहरों का हवाई किराया कुछ दिन पहले के मुकाबले दोगुना हो गया है। जिसे लेकर बृजेश गोयल ने कहा कि कुछ दिन पहले यही किराया इसके आधे रेट पर था। अचानक किराया दोगुना करना आम आदमी की जेब पर डाका डालने जैसा है।किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर CTI की ये 5 मांगें
-एयर किरायों पर नकेल कसी जाए: विमान कंपनियां त्योहार और शादी सीजन देखकर मनमाना किराया वसूल रही हैं। सरकार तुरंत इस पर लगाम लगाए। -अपर कैप लगाया जाए: हर रूट पर किराये की अधिकतम सीमा - अपर कैप - तय की जाए। कोई भी एयरलाइन उससे ज्यादा किराया न वसूल सके।-दूरी और किलोमीटर के हिसाब से किराया तय हो: गंतव्य स्थान की दूरी और किलोमीटर के हिसाब से किराया तय किया जाए। 500 किमी और 1500 किमी की उड़ान का किराया एक जैसा नहीं हो सकता। पारदर्शी फॉर्मूला बनाया जाए।
-विमानों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाए: मांग ज्यादा है और उड़ानें कम हैं। दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, दिल्ली- मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु जैसे व्यस्त रूटों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए।
-2-3 नई एयरलाइंस शुरू की जाएं: सिर्फ 2 कंपनियों के भरोसे देश नहीं चल सकता। प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए 2-3 और नई एयरलाइंस को शुरू किया जाए, ताकि किराया अपने आप कम हो।