अमेरिका में एयर इंडिया की उड़ाने रद्द! यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, जान ले फ्लाइट स्टेटस
अमेरिका में विमानों की आवाजाही पर लगी राष्ट्रव्यापी रोक को अब हटा लिया गया है। हालांकि, हजारों उड़ानों का बैकलॉग होने के कारण अभी भी उड़ानों में देरी और शेड्यूल में बदलाव की संभावना बनी हुई है। एयर इंडिया ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका के हवाई अड्डों पर संचार व्यवस्था ठप होने के कारण एयर ट्रैफिक ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से पूरे अमेरिका में विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। इस स्थिति के चलते अमेरिका आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों में भी रुकावट आ सकती है।
अमेरिका में क्यों प्रभावित हुआ हवाई यातायात?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 नवंबर 2026 को अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संचार नेटवर्क में आई समस्या के बाद देशभर में विमानों के उड़ान भरने पर अस्थायी रोक (Ground Stop) लगा दी थी। इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कई केंद्रों में संचार संबंधी दिक्कतें सामने आईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमानों के टेकऑफ पर रोक लगाई गई। इस फैसले के कारण अमेरिका के कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में देरी और रद्द होने की स्थिति बनी।
एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
अमेरिका में हवाई यातायात प्रभावित होने के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन के आधिकारिक माध्यमों से उड़ान संबंधी अपडेट लेते रहें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि बिना फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि किए एयरपोर्ट के लिए रवाना न हों। यदि उड़ान के समय में बदलाव या रद्द होने की सूचना मिलती है, तो एयरलाइन से संपर्क करें।
सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सचेत किया गया। जिसमें बताया गया, एयर इंडिया ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका के हवाई अड्डों पर संचार व्यवस्था ठप होने के कारण एयर ट्रैफिक ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से पूरे अमेरिका में विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। इस स्थिति के चलते अमेरिका आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों में भी रुकावट आ सकती है।
ग्राउंड स्टॉप हटाया गया: अमेरिकी उड्डयन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक चली इस रोक को अब हटा लिया है। विमानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है, लेकिन परिचालन को पूरी तरह सामान्य होने में समय लगेगा।
तकनीकी खराबी का कारण: अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी के अनुसार, यह समस्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के पुराने सिस्टम और डेटा से ओवरलोड हुए नेटवर्क राउटर्स की वजह से आई थी। होमलैंड सिक्योरिटी ने स्पष्ट किया है कि इसके पीछे किसी साइबर हमले या आतंकी साजिश के कोई संकेत नहीं हैं।
व्यापक असर: इस तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका भर में 10,000 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं और 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
एयर इंडिया ने अपने यात्रियों से निवेदन कर कहा है कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचें। एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की ताज़ा स्थिति की पूरी जानकारी लेने के लिए एयर इंडिया फ्लाइट स्टेटस पोर्टल को जानकारी हांसिल करें। इसके साथ ही एयर इंडिया ने अपने यात्रियों से यह भी निवेदन कर कहा कि घर से फ्लाइट सेवा लेने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। उड़ानों के समय में बदलाव और देरी की आशंका को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
यह भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 K.M की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD ने जारी किया अपडेट